Call us 9:00am - 6:00pm

+91- 9414402558, +91 92055 10728

Monday to Friday

10:00 AM - 6:00 PM

E-mail us

dspmrvm@gmail.com

*॥ वंदे गौ मातरम ॥* *बंगाल का स्वप्न – गौवंश हत्या मुक्त बंगा

  • Home
  • News & Events
  • *॥ वंदे गौ मातरम ॥* *बंगाल का स्वप्न – गौवंश हत्या मुक्त बंगा
Awesome Image

*॥ वंदे गौ मातरम ॥* *बंगाल का स्वप्न – गौवंश हत्या मुक्त बंगा

*॥ वंदे गौ मातरम ॥*  

*बंगाल का स्वप्न – गौवंश हत्या मुक्त बंगाल*

जो करोड़ों बंगाल भारत वासियों ने देखा। विधानचंद्र राय द्वारा निर्मित 1950 के अधिनियम ने देखा – संविधान से भी पूर्व नियमित। जिसकी धारा 12 को प्रवर्तित कर, वोटों की राजनीति के विरोध में बंगाल उच्च न्यायालय, 2005 में मुख्य न्यायाधीश माननीय लाहोटी जी की अध्यक्षता में सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ द्वारा पारित आदेशों को धत्ता बताते हुए, सरकारी नियोजन में तुष्टिकरण की पराकाष्ठा करते हुए लाखों स्वस्थ गौवंश की निर्मम कुर्बानी हुई।

भाजपा गौवंश विकास प्रकोष्ठ का जन आंदोलन, न्यायालय, राज्यपाल का संज्ञान – जिसने लाखों की संख्या से जीरो हटाने की सफलता तो पाई।

*लेकिन आज स्वप्न सच्चाई बनने जा रहा है* जब सड़क पर साथ उतरने वाले दिलीप घोष आज पशुपालन मंत्री बने हैं।

*सावधान निर्मम गौवंश के व्यापारी, परिवहनकर्ता, कसाई*  
*अब भाजपा सुवेंदु अधिकारी की सरकार है।*

---

*संघर्ष के साक्षी – वंदन के पात्र*

मुझे स्वयं कितने ही वर्ष कोलकाता तथा विभिन्न जिलों में इस विषय हेतु भाजपा राष्ट्रीय गौवंश विकास प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह-संयोजक के नाते पश्चिम बंगाल भाजपा गौवंश विकास प्रकोष्ठ गठन, विधि-विधान प्रचार, प्रवास का अवसर मिला।

केशव भवन का मार्गदर्शन, उत्साही गौभक्तों का जान हथेली पर रख कार्य, समाचार पत्रों का असहयोगी परिस्थितियों में भी सहयोग – कितने ही नाम जेहन में उतर रहे हैं।

*पुण्य आत्माओं का स्मरण*:  
आदरणीय सोहन लाल दूगड़, सेठ गजानंद सरावगी, श्री पन्ना लाल जी सरावगी, श्री प्रभु दयाल जी अग्रवाल, श्री हरि दास मूंदड़ा, श्री सोहन लाल जी पचीसिया, श्री हनुमान प्रसाद जी पोद्दार आदि महान आत्माओं का गौमाता संरक्षण के लिए समर्पित भाव और संघर्ष भुलाया नहीं जा सकता।

*कर्मठ सेनानी*:  
भाई सुनील द्विवेदी, सुब्रतो गुप्ता, राठी, भूतड़ा, ललित, के.के. सिंघानिया, सुदर्शन ढांढरिया, शिराज कुरैशी, सुदर्शन कौशिक, बालव्यास जी, राजेश, दीनदयाल जी गुप्ता, सरवन चौहान आदि – जिन एक-एक के पीछे कर्मठ कार्यकर्ताओं की शृंखला थी – उनका प्रयास आज सफलता की ओर है।

---

*॥ गौमाता राष्ट्रमाता ॥*  
*॥ वंदे गौ मातरम ॥*

*– हिंदू रत्न बाबूजी सुशील कुमार सरावगी जिंदल*  
*राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच*  
*9414402558*

---

* *जय गौमाता* 🚩

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली से जुड़ने के लिए संपर्क करे

Call us on

+91- 9414402558, +91 92055 10728

Email us

dspmrvm@gmail.com